उपायुक्त खाद्य, बरेली मंडल राजन गोयल ने बताया कि बरेली मंडल के समस्त जनपदों मे जनवरी,2023 के सापेक्ष आवंटित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम खाद्यान्न का निशुल्क वितरण दिनांक 08 फरवरी से 15 फरवरी,2023 के मध्य कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में जनपद पीलीभीत एवं शाहजहांपुर में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल) का निशुल्क वितरण लाभार्थियों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में जनपद बदायूं एवं बरेली में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं एवं 20 किलोग्राम चावल एवं 1 किलोग्राम बाजरा ) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (2 किलोग्राम गेहूं, 2 किलोग्राम चावल एवं एक किलोग्राम बाजरा) का निशुल्क वितरण लाभार्थियों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में बरेली मंडल के सभी जनपदों में अन्त्योदय कार्डधारकों को माह अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसंबर, 2022 त्रैमास के सापेक्ष 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड रुपए 18 प्रति किलोग्राम की दर से वितरित कराया जाएगा।