एडीजी पीसी मीना ने IG बरेली परिक्षेत्र,IG मुरादाबाद एवं जोन के जनपद प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

एडीजी पीसी मीना ने IG बरेली परिक्षेत्र,IG मुरादाबाद एवं जोन के जनपद प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, को गूगल मीट के माध्यम से आगामी त्यौहारो संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, को सकुशल सम्पन्न कराने, अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था, बनाये रखने के लिए निर्देश दिये गये,


1- थाने पर त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर लिया जाये तथा क्षेत्र में लगने वाले मेंलों आदि पर पर्याप्त पुलिस प्रवंध किया जाये।
2- भीडभाड वाले मन्दिरों पर महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये।
3- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रभावी गश्त की जाये।
4– रंजिश हत्या के प्रकरणों व धार्मिक भावनाओं से जुड़े प्रकरणों को सूचीबद्ध कर समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाये
5- शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ व धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित किया जाये।
7-सनसनीखेज अपराधों(हत्या, लूट एवं डकैती) की घटनाओं पर राजपत्रित अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुॅंचे तथा गुण-दोष के आधार घटना का शीघ्र अनावरण करना सुनिश्चित करें।
8- सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खण्डन किया जाये।
9- गौकशी की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही कर गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।
10- धर्मान्तरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों में गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र विधिक निस्तारण किया जाये।
11– दो समुदायों के मध्य पंजीकृत धारा 363,366 भादवि के अभियोगों में अपर्हता की बरामदगी कर उनका शीघ्र विधिक निस्तारण किया जाये।
12- मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त बड़े माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
13- सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जनपद में प्रभावी यातायात प्लान बनाकर उसका सख्ती से पालन कराया जाये।

14– माफियाओं को चिन्हित व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के गैंगो का पंजीकरण कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाये।
15- अपराधों में नियंत्रण हेतु गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का के अन्तर्गत जब्तीकरण कराया जाये।
16- महिला सम्बन्घी अपराधों व छेड़छाड़ की घटनाओं पर
अंकुश हेतु महिला सुरक्षा दल को सक्रिय किया जाये।
17- सार्वजनिक स्थानों( पार्क, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर व माॅल आदि) पर नियमित पुलिस गश्त भेजी जाये।

मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होनें पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा स्टार लगाकर शुभकामनायें दी गयीं

मुख्य आरक्षीगण को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पी0सी0 मीना अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा उनके प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाऐं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य के लिये कामना की गयी

मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारीगण रघुवीर शरण,वीरेंद्र कुमार,चंद्रवीर सिंह के लगाया गया प्रतीक चिन्ह