जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रैपिड सर्वे के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि रैपिड का सर्वे पाॅपुलेशन के आधार पर किया जाये

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि रैपिड सर्वे में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रैपिड सर्वे के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।


जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि रैपिड का सर्वे पाॅपुलेशन के आधार पर किया जाये। उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिय़े कि रैपिड सर्वे की जो भी अधिसूचना हुई है उसका अध्ययन उचित प्रकार से किया जाये। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि रैपिड का सर्वे वार्ड वार किया जाये तथा इसकी एक टीम बनाकर उनको प्रशिक्षण भी दिया जाये। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियांं को निर्देश दिये कि रैपिड का जो भी सर्वे किया जाये पूर्वोत्तर (पहले) घर से लेकर अन्तिम घर तक किया जाये। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि रैपिड सर्वे में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

बैठक में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, डी.पी.आर.ओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतराम वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।