हर जरूरतमंद को ठिठुरती रातों से बचने के लिए मुहैया होंगे कंबल और एक्टिवेट हैं 90 प्लस रेन बसेरें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर रेन बसेरों का लिया जायज़ा और सभी जिलाधिकारियों के साथ शीत लहर से निपटने की तैयारी की समीक्षा

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय बुनकरों उत्पादकों से खरीदे जा रहे कंबल

नगर निगम के अफसरों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश

बढ़ती सर्दी में ठिठुरते निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरे कंबल और अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने अधिकारियों के साथ रैन बसेरों का जायजा लिया। जनपद बरेली में नगर निगम, बरेली द्वारा 07 महत्वपूर्ण स्थानों पर  हरून नगला शेल्टर होम,अयूब खॉ चौराहा,छोटी बिहार,बाकरगंज, बदायूँ रोड,प्रेम नगर,सैदपुर हॉकिंस है, जिसमें से 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी हैं। 415 क्षमता के रैन बसेरो की व्यवस्था की गयी है



कमिश्नर ने सभी बेसहारा निर्धन लोगों को कंबल मुहैया कराएं और अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने बताया कि कंबल खरीद में स्थानीय बुनकरों और उत्पादकों को ध्यान में रखकर खरीदारी की जा रही है। इससे की रोजगार की भी स्थानीय स्तर पर बढ़ावा मिल सके। गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बसअड्डे और सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी से ठिठुरने वाले गरीबों को रैन बसेरे में ठहराने और उनकी समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।


सार्वजनिक स्थानों पर जलाएं अलाव
कमिश्नर ने नगर आयुक्त समेत अफसरों को निर्देश दिए कि वह शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करें। शहर के ऐसे चौराहे जहां लोग रात में इकट्ठे होते हैं। रिक्शा चालक व अन्य बेसहारा लोग चौराहों पर रहते हैं। सर्दी से बचाव के लिए ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराएं।


सभी रैन बसेरे एक्टिव करें, साफ सुथरा रखने के निर्देश


शहर में रैन बसेरा को एक्टिव करने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाएं। रैन बसेरों की साफ सफाई रखें। बिस्तर गंदे ना हो।वहां रहने वाले लोगों की समुचित सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।


जनपद बरेली में शीत लहर से 33 लाख धनराशि प्राप्त हुयी है। जनपद में 27 रैन बसेरो की व्यवस्था की गयी है, 104 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व 7500 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
जनपद बदायूँ में शीत लहर के दृष्टिगत 350 क्षमता के 20 रैन बसेरो, 85 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तथा 6000 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
जनपद पीलीभीत में 16 रैन बसेरों, 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं 5600 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं।
जनपद शाहजहाँपुर में 19 रैन बसेरों, 32 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व 6000 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं।