दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर आगे बढ़ती भाजपा :- भूपेंद्र सिंह

बदायूँ :- बदायूँ स्थित राजमहल गार्डन में भाजपा एवं जनसंघ के प्रमुख विचारक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ के रूप में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा तीन सत्रों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, दर्शन एवं अंत्योदय के संकल्प पर मुख्य अतिथि पूर्व डीसीबी चैयरमैन भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने अपने विचार साझा किए।

“संगठन मूल्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंत्योदय की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर” जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाएँ उसी सोच को आगे बढ़ा रही हैं। गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवा वर्ग के लिए किए जा रहे कार्य अंत्योदय की भावना को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” इसी विचारधारा का विस्तार है।

“संगठनात्मक विस्तार पर” पूर्व डीसीबी चैयरमैन भूपेंद्र सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में, संगठन को केवल चुनावी मंच नहीं बल्कि सेवा और विचार का माध्यम मानते थे। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, ईमानदारी और सेवा भाव को संगठन की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी उसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और संगठनात्मक विस्तार के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक जुड़ाव बना रही है। कार्यकर्ताओं से संगठन के मूल्यों को अपनाकर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

“एकात्म मानववाद और सादगीपूर्ण जीवन विषय पर” जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद भारत की अपनी सोच है, जिसमें व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र सबको एक साथ देखा जाता है। आगे कहा पंडित दीनदयाल का जीवन बहुत सादा था, लेकिन उनके विचार बहुत ऊँचे थे। उन्होंने कभी पद या प्रसिद्धि की चिंता नहीं की, बल्कि हमेशा समाज और राष्ट्र के हित में काम किया। आज के समय में पंडित दीनदयाल के विचार युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।

मंच का संचालन जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, रविन्द्र पाल सिंह, शैलेश पाठक, रेखा देवी, दिनेश कुमार सिंह, वेदप्रकाश राठौर, धीरज सक्सेना, अनेक पाल सिंह, के सी शाक्य, ओम कृष्ण सागर, मनोज मसीह, बीएस मौर्य, गिरीशपाल सिंह सिसौदिया, अजय तोमर, मुनीश अग्रवाल, मोनिका गंगवार, रजनी मिश्रा, नितेश वाष्र्णेय, उदयवीर सिंह, आशीष शाक्य, मोनिका गंगवार, धीरज पटेल, केशव चौहान, उदयवीर दिवाकर, डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. अंकुर गुप्ता, धर्मेन्द्र गौड़, सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा, धीरज राज शर्मा, जितेन्द्र साहू, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, सहदेव सागर, शेखर साहू, श्रीकृष्ण पाठक, शिवम् शंखधार, रचित साहू, अमित गुप्ता, पीयूष माहेश्वरी, वीरपाल यादव, ललतेश ठाकुर, राघव सिंह, रामचरण पाल, अवनीश शाक्य, सुरजीव गुप्ता, महेश शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, मुनीश अग्रवाल, मनोज गुप्ता बिट्टन, रचना शंखधार, गुलशन सिंह, नीतू मिश्रा, एजाज खान, अचल शर्मा, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Objevte užitečné tipy a triky pro vaši kuchyni a zahradu na našem webu. Naučte se, jak efektivně využít zbytky potravin, připravit rychlé a zdravé pokrmy nebo jak správně pěstovat různé rostliny. Naše články vám pomohou zlepšit vaše kulinářské dovednosti a péči o zahradu, aby byla vždy plná čerstvých plodů. Neuvěřitelný problém se zápalkami: vyřešte několik najednou! Která shoda Pokud hledáte osvědčené tipy na zlepšení vaší zahrady nebo chutné recepty, jste na správném místě. Na našem webu najdete nejen užitečné rady pro pěstování rostlin, ale také inspiraci pro vaření z čerstvých surovin. Zjistěte, jak skloubit přírodní ingredience s jednoduchými triky, abyste si mohli užívat zdravější a chutnější jídla každý den.