जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आज बहेड़ी मंडी स्थित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आर.एफ.सी. के केन्द्र, बहेड़ी मंडी प्रथम पर कृषक को फोन लगाकर उससे धान विक्रय किए जाने की पुष्टि कर कृषक का सत्यापन किया और धान में नमी की जानकारी भी ली। उन्होंने पी.सी.वी. के क्रय केंद्रों पर कुल खरीद की जानकारी ली एवं एफ.सी.आई. के धान क्रय केन्द्र पर कम खरीद होने पर नाराजगी व्यक्त की।

 इसके पश्चात जिलाधिकारी ने खमरिया बांध में वृक्षारोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पौधों में लगातार पानी दिया जाए, जिससे कि पौधे हरे-भरे रहे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र मोहम्मदपुर, बहेड़ी का भी निरीक्षण किया। जहां पर सभी व्यवस्थाएं उचित पायी गयी। उन्होंने गांव वालों से धान की उपलब्धता की जानकारी ली तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन शहरी क्षेत्रों में लोगों के अन्त्योदय राशन कार्ड नहीं बन पाये है उन्हें शीघ्र बनवाये जायें।