जल तरंगों में झलक रही बरेली की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास

महाभारत कालीन सभ्यता से लेकर जंगे आजादी की कहानी बयां कर रहा वाटर लेजर लाइट शो

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्मार्ट सिटी की दिशा में बरेली ने बढ़ाए कदम

कमिश्नर और नगर आयुक्त की अनूठी पहल पर अक्षर विहार का वाटर लेजर लाइट शो बना आकर्षण का केंद्र


हर का अपना एक गौरवशाली इतिहास होता है। शहर अपने आंचल में अपनी शानदार तहजीब और सांस्कृतिक विरासत, महापुरुषों की थाती को सहेजे रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, नगर आयुक्त निधि वत्स की अनूठी पहल पर शहर के इतिहास के पन्नों में दर्ज आजादी के स्वर्णिम पल अक्षर विहार की जल तरंगों में उभर रहे हैं। महाभारत कालीन सभ्यता का वह स्वर्णिम दौर और आजादी के नायकों के संघर्ष की गाथाएं जल तरंगों के माध्यम से युवा पीढ़ी को रूबरू हो रही है। सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को युवा पीढ़ी से बरेली स्मार्ट सिटी परिचय करवा रहा है। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अक्षर विहार के वाटर लेजर शो का जायजा लिया। उन्होंने कहा लाइट एंड साउंड और वाटर लेजर लाइट देखने आने वाले स्कूली बच्चों छात्र छात्राओं को शहर उनकी सांस्कृतिक सांझी विरासत।और इतिहास की जानकारी मिलनी चाहिए। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान हो। पौराणिक गाथाओं, इतिहास के कथानक और तकनीक के समन्वय से शानदार लेजर वाटर शो तैयार किया गया है।

लाइट एंड साउंड, वाटर लेजर लाइट शो देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे लोग

लेजर शो में त्योहारों की थीम पर थिरकेंगे शहर के लोग

लेजर शो के माध्यम से विभिन्न त्योहारों पर करीब तीस फीट तक प्रोजेक्शन दिखाई देगा। त्योहारों की थीम पर लोग शो में डांस करते दिखाई देंगे। अक्षर विहार तालाब में 7 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से म्यू्जिकल लेजर फाउंटेन बनाया गया है। इसमें लेजर फाउंटेन शो होगा। लेजर शो शहर से बाहर आने वाले लोगों के लिए भी कौतूहल और उत्सुकता बढ़ा रहा है।

मनोरंजन के साथ देश भक्ति की बयार बहा रहा स्मार्ट सिटी

कमिश्नर और नगर आयुक्त के प्रयासों से अब अपने शहर में ही मनोरंजन के साथ लोग पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। गांधी उद्यान में जहां खूब मनाेरंजन मिलेगा। अक्षर विहार पार्क के मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन शो में देशभक्ति के अलग-अलग तरह की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। जबकि लाइट एंड साउंड शो में देश के लिए बलिदान होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमरगाथा और रुहेलखंड के ऐतिहासिक स्थल दिखाए जाएंगे। बरेली स्मार्ट सिटी मनोरंजन के साथ देश भक्ति की बयार को बढ़ा रहा है। कमिश्नर और नगर आयुक्त के अलावा बरेली को जगमग करने की भूमिका निभाने वाले अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता,अपर नगर आयुक्त सुनील यादव, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह,सुशील सक्सेना सहित तमाम नगर निगम के अधिकारी भी रहे