वजीरगंज। जानकारी के मुताबिक छात्रा वजीरगंज थाना क्षेत्र के  गांव नदवारी निवासी मधुरेश उपाध्याय की 15 वर्षीया पुत्री निष्ठा उपाध्याय कस्बा बजीरगंज से ट्यूशन पढके अपने घर  ई रिक्शा पर बैठकर वापस आ रही थी छात्रा नौं वी क्लास में पढ रही है। ई-रिक्शा चालक सडक पर लहराकर चला रहा था। जिसकी वजह से गांव नदवारी के पास ही  ई – रिक्शा पलट गया। जहां बैठी छात्रा ई – रिक्शा के नीचे दब गई और  गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरो के  मदद से ई- रिक्शा को उठाकर छात्रा को निकाला और इलाज के लिए निजी डॉक्टर के क्लीनिक के यहां भर्ती कराया उपचार के बाद घर लाया गया।