बदायूं। बदायूं मेरठ हाईवे पर जरीफनगर के पेट्रोल पंप के सामने बबराला की ओर से आ रहा टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत हो गयी। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदायूं भेजा है पुलिस ने उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जरीफनगर थाने क्षेत्र के गांव बस्तोई सीकरी निवासी नत्थू सिंह 60 वर्षीय टेंपो में बैठकर घर से दहग वा किसी काम से जा रहे थे। टेंपो में दो लोग सवार थे। टेंपो जरीफनगर पेट्रोल पंप के पास अचानक पलट गया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को दहग वा अस्पताल भेज दिया। रास्ते में ही नत्थू सिंह ने दम तोड़ दिया। दूसरा युवक जनपद बरेली के आंवला निवासी बनवारी 46 पुत्र सेवाराम घायल को भर्ती कराया सेवाराम की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।