बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला संयोजक निकाय चुनाव अशीष शाक्य, जिला मतदाता प्रमुख तेजपाल सागर ने जिले में जगह जगह जाकर संगठनात्मक मीटिंग शुरु कर दी हैं। आज नगर पालिका परिषद बिसौली, नगर पंचायत सैदपुर, नगर पंचायत मुड़िया, नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में जाकर संगठनात्मक बैठक की।बिसौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हॉउस में बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी ने निकाय चुनाव का आगाज कर दिया है मतदाता पुनरीक्षण काम बीएलओ द्वारा चलाया जा रहा है पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें सहयोग करें। उन्होंने सभी से आवाह्न किया मोदी सरकार व योगी सरकार के लाभार्थियों से निरंतर जन संपर्क करें।

पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सप्ताह में दो बार स्वच्छता अभियान चलाएं।बैठक को पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, बिसौली के चुनाव प्रभारी पुष्पेंदु शर्मा, जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य, मतदाता प्रमुख तेजपाल सागर ने सम्बोधित किया।इस मौके पर भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ,राजा बाबू ,वार्ष्णेय दुर्गेश वार्ष्णेय ,अनिल रस्तोगी ,सीमा राठौर ,नीटू पाल ,शिवम शंखधार पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय, जतिन मिश्रा ,पंकज सिंह रामवीर सिंह अजय पाराशरी अखिलेश शर्मा सनवीर पाल, सबिता शर्मा, विमला भारद्वाज ,गणेश गुप्ता ,महेश शाक्य ,अभिषेक शर्मा, नितिन मिश्रा समेत तमाम उपस्थित रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini