उझानी। नगर के समीपवर्ती छतुईया रेलवे फाटक स्थित शिवशक्ति नाग बाबा मंदिर प्रांगण में गायत्री महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए यज्ञ भगवान को विशेष आहुतिया समर्पित की। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भावनाओं से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। आदतों को सुधारेंगे, बदलेंगे तो जन्मजन्मांतरों तक नहीं होगी गलती। श्रेष्ठ चिंतन से जीवन पवित्र बनता है। सद्भाव और सत्कर्म से प्रत्येक चुनौति का सामना करने की सर्वोच्च सामर्थ्य मिलती है। श्री शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान बनीं देवकन्याओं और गणमान्य नागरिकों ने सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। मंदिर महंत नागा बाबा पटेश्वपुरी ने मां दुर्गा, भगवान शिव और नाग देवता का विशेष पूजन किया। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य आरती की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा हुआ। देवकन्याओं को चंदन लगाकर उन्हें दान दक्षिणा भी। इस मौके पर मातृ शक्तियां, देवकन्याएं, गणमान्य नागरिक, साधू संत आदि मौजूद रहे।

Teplá terapie brambor: Tajná zbraň proti fytoftorě -
slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini