बदायूं। गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय कवि अमन मयंक शर्मा का जन्मदिन सामजिक कार्य एवं समाजसेवा कर मनाया।नगरपालिका परिषद बदायूँ के संभावित प्रत्याशी भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ गांधी ग्राउंड में पौधारोपण किया उसके उपरान्त अनाथ आश्रम में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की एवं अनाथ बच्चो के साथ केक काटा। उसके बाद गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये।समर्थकों द्वारा बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का जन्मदिन के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक भी किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि सभी जागरूक व्यक्तियों को अपने जन्मदिन पर समाजसेवा करनी चाहिए एवं एक वृक्ष का रोपण अवश्य करना चाहिए।पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाईक, पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद,कैबिनेट मंत्री एके शर्मा,कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,राज्यमंत्री असीम अरुण , राज्यमंत्री रामकेश निशाद,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,पूर्व शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ़ पप्पू भैया ,बिलसी विधायक हरीश शाक्य,ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा शैलेश पाठक,वाटर वूमेन शिप्रा पाठक, रजनी मिश्रा,भाजपा नगर अध्यक्ष बिसौली सविता शर्मा सहित हजारों प्रबुद्द जनों, जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कवियों,शायरों,समाजसेवियों,कलाकारों एवं संगीतकारों ने अमन मयंक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।इस अवसर पर क्लब के संरक्षक दिनेश चंद्र शर्मा, गौरव पाठक, गीता शर्मा, अंजलि मिश्रा, कुनाल सक्सेना, कौशल राठौड़, मनीष राठौड़, आदि उपस्थित रहे।