बदायूं। मंगलवार को दोपहर के समय एक युवती सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर आई तो बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे जिला महिला अस्पताल ले गए।हालत नाजुक होने की बजाय से चिकित्सकों उसे भर्ती कर लिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक पैथोलॉजी लैब में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती को बेहोशी की हालत में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि युवती मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। परिवार वालों के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर आई तो बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि घर से निकलने और लौटने के बीच में ही उससे दुष्कर्म की वारदात हुई है। एसएचओ डीएस धामा ने बताया कि एक युवती से घटना हुई हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी की धार पकड़ जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।