सहसवान। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी शुभ अवसर पर सहसवान नगर में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा एवम पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका अध्यक्ष पद अनुज माहेश्वरी ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया इस तिरंगा यात्रा में जनसैलाब की तरह लोग उमड़े।

तिरंगा यात्रा में सहसवान के सभी वर्गों ,समाजों सभी आयु के लोग शामिल हुए हालांकि युवा वर्ग ने अधिक उत्साह के साथ ज्यादा संख्या में भागीदारी की। तिरंगा यात्रा के दौरान सहसवान नगर में आम नागरिकों व्यापारियों में भी उत्साह ऊर्जा का संचार स्पष्ट दिखाई दिया। वहीं तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए लोग दिखाई दिए सहसवान में पहली बार आयोजित हुई इतनी विराट , व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन आमजन में चर्चा का विषय बना रहा।।यात्रा के आयोजक अनुज माहेश्वरी ने बातचीत के दौरान कहा की यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का श्रेय नगर के सभी साथियों का है। जो इतनी बड़ी संख्या में यात्रा में सहभागी बने, अनुज माहेश्वरी ने मीडिया के माध्यम से सभी यात्रा में शामिल हुए साथियों का धन्यवाद भी अर्पित करते हुए कहा आपका प्यार ही मेरी ऊर्जा का स्त्रोत है।तिरंगा ही हम सभी भारतीयों को एक सूत्र में पिरोता है। लेकिन इस तिरंगा यात्रा को लेकर नगर की जनता में चर्चा का विषय बना रहा।