बरेली मीरगंज। मीरगंज में बदमाशों का आतंक जारी है। जिसके चलते एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

हत्या की ये वारदात मीरगंज के थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द की है। जहां हाईवे किनारे पेट्रोल पंप मैनेजर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील चन्द्रा के रूप में हुई है। बदमाशों ने उसकी हाथ पर गोली मारी थी। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

संपादक – सिटिल गुप्ता