बदायूँ। जिलाधिकारी महोदया के निदेशानुसार शासन को प्रेषित मिशन शक्ति फेज 4.0 की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु जनपद के विकास भवन, कलेक्ट्रेट, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों, वस स्टेशनों, तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पंचायत मुख्यालयों आदि भीड-भाड वाले स्थानों पर कैम्प/गोष्ठीयों का आयोजन कर विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों आदि के द्वारा किया जाना है।

जिसके क्रम में आज दिनांक 08.06.2022 को कलेक्ट्रेट सभागार बदायूं में केडिट आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम में रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पंेशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिलाओ एवं बालिकाओं को पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेंन्टर, एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैगिंक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013, कन्या भ्रूण हत्या निवारण अधिनियम (पी0सी0पी0एन0डी0टी0)-1994, दहेज निषेध अधिनियम-1961, किशोर न्याय (बालक की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो)-2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, बाल श्रम (प्रतिषोध एवं अधिनियम) संशोधित अधिनियम-2016 आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

ऋचा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि को प्रचार-प्रसार करते हुये आपातकालीन सेवा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला समन्वयक रूचि पटेल,राजकुमार, भमरपाल सिंह प्रीती कौशल, प्रतिक्षा मिश्रा, तनु चौधरी, प्रीती यादव, तिलत बी, नीशू शाक्य, शिखा जायसवाल, मधु यादव उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास