सहसवान। बताते चलें नगर पालिका परिषद सहसवान मे निहाल पुत्र मुन्ने निवासी नसरुल्लागंज को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी का नियुक्त पत्र मिला तो उसका और उसके परिवार का खुशी का ठिकाना ना रहा आपको बता दें मुन्ने नगर पालिका परिषद सहसवान में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे जिनकी मृत्यु 31/07/2014 में हो गई थी उनके परिवार में दो बेटे एक बेटी और पत्नी हैं मुन्ना के बेटे निहाल को नौकरी दिलाने के लिए चेयरमैन बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के प्रयासों से आज उसको यह दिन देखने को मिला जैसे ही ऑफिस में बुलाकर चेयरमैन द्वारा निहाल को नियुक्ति पत्र दिया गया तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा निहाल ने चेयरमैन बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार और सभी का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां , इशहाक, अंसार हुसैन, बिन्टू आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

You missed