भारतमाता की जय ।
वंदेमातरम ।
इंकलाब जिंदाबाद ।

नारी के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के उपायो पर 28-02-2021 को वजीरगंज में चिंतन करेंगे सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार।


वयोवृद्ध नारी शक्ति के चरण वंदन कार्यक्रम के साथ ही होगा साहित्यकारों का सम्मान।


नारी के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने हेतु भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जन जागरण अभियान के अंतर्गत दिनाँक 28 फरवरी 2021 को दिन में 11:00 बजे जनपद के प्रमुख सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता ए एस बी स्कूल वजीरगंज ( बदायूँ ) में जुटेंगे ।

उक्त कार्यक्रम में जनपद बदायूँ के सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही जनपद के प्रमुख साहित्यकार सम्मिलित होंगे। पाँच श्रेष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में सूचना कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर रणनीति भी बनायी जायेगी।

इस आयोजन के सहभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे गांधी टोपी और मास्क धारण कर उपस्थित हो।

कार्यक्रम संयोजक :

शमसुल हसन
मंडल समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान, मंडल बरेली

वेदपाल सिंह कठेरिया
सह संयोजक
भारतीय कृषक पंचायत

देवेश शंखधार
तहसील समन्वयक

राजकुमार मौर्या
तहसील सह समन्बयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान ,तहसील- बिसौली, बदायूँ

       

।। रिश्वत देना पाप है, रिश्वत लेना महापाप है।।
।। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।।