बदायूँ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को माइक्रोडोनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया था। माइक्रोडोनेशन अभियान 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन चलाया गया था।

संगठनात्मक माइक्रो डोनेशन में अपना लक्ष्य पूरा करने वाला जिला बदायूं पहले नम्बर पर घोषित हुआ है।

प्रदेश नेतृत्व ने मंडल अनुसार भी संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी लक्ष्य दिया गया था उनमें भी सर्वाधिक 07 मंडलों में लक्ष्य पूरा करने वाला जिला बदायूं पहले नम्बर पर घोषित हुआ है।

ब्रज क्षेत्र में लक्ष्य पूरा करने वाला इकलौता जिला बदायूं घोषित हुआ है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी और मेहनती हैं यह प्रत्येक अभियान या कार्यक्रम को संगठनात्मक तालमेल बनाकर सफल बनाने का काम करते हैं।
उन्होंने जनपद के समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, एवं समर्थकों को इस परिणाम का श्रेय देते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर – भगवान दास