डीएफओ के आदेश पर वनरक्षक ने कांट थाने में कराई एफआईआर

शाहजहांपुर। शहर के कांट रोड पर नव स्थापित मेघा सिटी कालोनी उद्घाटन वाले दिन ही विवादों से घिर गई है। अवैध रूप से सरकारी पेड़ काटने के मामले में कॉलोनी के प्रोपराइटर के खिलाफ वन विभाग ने शिकंजा कसते हुए कांट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांट थाने में वनरक्षक सुशील कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि वे 26 फरवरी को गश्त कर रहे थे। तभी कांट रोड पर नव स्थापित मेघा सिटी कॉलोनी के बाहर लगे अर्जुन के पेड़ काटते हुए देखा।

उन्होंने आसपास के लोगों से पता किया तो जानकारी मिली कि कॉलोनी के प्रोपराइटर विनय अग्रवाल व संजय गुप्ता ने कॉलोनी के गेट पर आने जाने में दिक्कत होने की वजह से पांच अर्जुन के पेड़ कटवा दिए हैं।

मौके पर अधिकारियों को सूचना दी गई। सदर रेंजर के० के० गुप्ता टीम के साथ मौके पर आए। उन्होंने काटे गए पेड़ों को जप्त कर लिया। और मामले में भारतीय वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

रिपोर्टर – राहुल अवस्थी