पिछले दिनों से गोरखपुर विधानसभा में प्रचार करने उतरे ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक गोरखपुर विधानसभा में छा गए हैं यहां अपने क्रांति मोर्चा की टीम के जिलाध्यक्ष रवि पांडे के साथ घर घर जाकर लोगों से एकांत में बात करने के अलावा जगह जगह नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे हैं। डा पाठक अपने अनोखे अंदाज से यहां काफी लोकप्रिय हो गए हैं।

शैलेश पाठक ने गोरखपुर शहर में घर घर मांगे वोट।

ब्रह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवम भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक ने गोरखपुर शहर के संध्या नगर में घर घर वोट मांगते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। डा पाठक ने लोगों से कहा की आप गोरखपुरवासी बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हे महाराज जी जैसा नेतृत्व मिला है उन्होंने कहा की आपका मत एक यशस्वी मुख्यमंत्री को दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए जा रहा है इसकी कीमत समझें।क्रांति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि पांडे ने कहा कि क्रांति मोर्चा की पूरा संगठन महाराज जिनके लिए लगा हुआ है उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक एक मत मतदान वाले दिन बूथ तक पहुंचना चाहिए।इस दौरान साथ में अभिषेक अग्रहरी,अनूप मिश्रा,ध्रुव तिवारी,प्रदीप पांडेय,नीलिमा त्रिपाठी, सीपी मिश्रा आदि लोग साथ रहे।

गोरखपुर कार्यालय पर पूर्व डीजीपी ब्रजलाल के साथ शैलेश पाठक ने लिया जनसंवाद में भाग।

आज गोरखपुर भाजपा कार्यालय पर पूर्व डीजीपी एवम राज्यसभा सांसद ब्रजलाल के साथ ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया इस दौरान पूर्व डीजीपी ब्रजलाल ने कहा की प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है आने वाली 10 मार्च को भाजपा 350 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।कार्यक्रम को क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा की गोरखपुर की जीत उत्तर प्रदेश का रिकॉर्ड बनाएगी उन्होंने कहा पूरे प्रदेश का भ्रमण उन्होंने किया है जिसमें हर जगह मोदी योगी एवम कमल के फूल के नाम पर वोट पड़ रहा है। उन्होंने कहा की महिला सुरक्षा के नाम पर महिलाएं एकजुट होकर मतदान कर रहीं हैं। इस दौरान कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्यराज्य मंत्री अतुल गर्ग ने शैलेश पाठक के साथ मिलकर गोरखपुर में किया चुनाव प्रचार।

आज उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के लिए चुनाव प्रचार करने गोरखपुर पहुंचे वहां उन्होंने ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया इस दौरान अतुल गर्ग ने लोगों को समझाते हुए कहा की मतदान वाले दिन सभी लोग जागरूकता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक ने अतुल गर्ग के बयान का स्वागत करते हुए कहा की एक ईमानदार मुख्यमंत्री को वोट देने जाने का जबरदस्त उत्साह गोरखपुर वासियों के दिल में देखने को मिल रहा है। आने वाला मतदान गोरखपुर में ऐतिहासिक होगा।

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के साथ शैलेश पाठक ने की चुनावी चर्चा।

गोरखपुर चुनाव कार्यालय पर आज उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक के साथ चुनावी चर्चा की।इस दौरान दोनों नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को ऐतिहासिक वोटो से जिताने की अपील की।

रिपोर्टर – निर्दोष शर्मा