महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा को सुचारु रूप से खोलने के लिए बुधवार को तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। सोनौली नोमेंस लैंड पर बुधवार को दोनों देशों के व्यवसाइयों ने बार्डर खुलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। भैरहवा विधायक संतोष पांडेय की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया गया। नोमेंस लैंड पर कैंडल जलाकर भारत नेपाल सीमा को पूर्ण रूप से खोलने के नारे लगाए गए।

विधायक संतोष पांडेय ने कहा अब बहुत हो गया। कोविड के नाम पर सीमा को बेवजह बंद किया गया है। 11 महीने हो गए सीमा के दोनों तरफ लाखों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अब आंदोलन और आक्रामक होगा।

इस दौरान सिद्धार्थ होटल संघ रूपनदेही के अध्यक्ष सीपी श्रेस्ठ,भारत नेपाल मैत्री समाज अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सोनोली ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और कस्टम संघ अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी, संजय बाजियमय, आबिद अली,किशोर जोशी,श्रीचंद गुप्ता, सुरेंद्र खत्री, सुभाष जायसवाल, प्रताप मद्धेशिया,मोहन शेरवानी,समेत अधिक संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।