उझानी। जनपद बदायूं के कस्वा उझानी के मौ0 बहादुरगंज में दिनांक- 01-02-2022 को दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान अभियुक्त अर्जुन राठौर उर्फ अर्जुन पंडित द्वारा अपने मकान की छत पर चढ़कर अवैध तमंचे से हवाई फायरिंग की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 85/2022 धारा 323/ 336 IPC पंजीकृत होकर विवेचना व.उ.नि. श्री अनूप सिंह के सुपुर्द की गयी। दिन दहाड़े फायरिंग की घटना को ओ.पी. सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा गम्भीरता पूर्वक लेते हुए इस अपराधी को तत्काल कार्यवाही कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन चौहान के निर्देशन, एवं क्षेत्राधिकारी उझानी गजेन्द्र सिंह श्रोतिया के परिवेक्षण एवं हरपाल सिंह बालिया प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेत्रत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के 30 घण्टे के अन्दर अभियुक्त अर्जुन राठौर उर्फ अर्जुन पंडित पुत्र महेन्द्र निवासी नगर के मौहल्ला बहादुरगंज कस्वा व थाना उझानी बदायूँ को साहसिक मुठभेड़ के बाद घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस एवं खोखा कारतूस सहित दिनाँक 02.02.2022 समय 23.55 बजे नगर के समीप मानकपुर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 89/2022 धारा 307 भा0द0वि0 पुलिस मुठभेड़ व मु.अ.सं. 88/2022 धारा 3/25 A ACT पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

रिपोटर – विवेक गुप्ता