उझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार अबैध शराब बनाने व बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कछला पुलिस चौकी की टीम द्वारा कस्वा व आसपास के गांव में सघन छापामारी गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। जिससे पुलिस की इस कड़ी कार्यवाही अभियान के चलते अबैध तरीके से धंधा करने वाले अपराधियों के छक्के छूट गये है। दिनाँक 10.01.2022 को हेड कांस्टेबल नैपाल सिंह,व कांस्टेबल गौरव कुमार के द्वारा ग्रांम ननाखेडा से अमीरगंज जाने वाले मार्ग से मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त नरेशपाल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ननाखेडा थाना उझानी जिला बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अलग एक जरीकैन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। उक्त के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मुकद्दमा अपराध संख्या- 17/2022 धारा 60 EX.ACT बनाम नरेशपाल उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –

  1. नरेशपाल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ननाखेडा थाना उझानी जिला (बदायूँ)

बरामदगी -:

एक सफेद प्लास्टिक की जरीकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

  1. हेड कांस्टेबल 242 नैपाल सिंह थाना उझानी, जनपद (बदायूँ) ।
  2. कांस्टेबल 1751 गौरव कुमार थाना उझानी, जनपद (बदायूँ) ।

रिपोटर – विवेक गुप्ता