■ एसएसबी के अधिकारियों से मिलकर लिया सुरक्षा का जायजा

सोनौली महराजगज:भारत नेपाल सीमा सोनौली का गुरुवार की दोपहर डीआईजी गोरखपुर जे रविंद्र गोड़ ने दौरा कर कोरोना वायरस को लेकर सरहद पर किए जा रहे सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी लिया। उन्होंने सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले चालकों की स्क्रीनिग को भी जांचा एवं सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लिया। इसके साथ ही एसएसबी के अधिकारियों के साथ मिलकर सीमा सुरक्षा एवं भाईचारे के साथ सीमा पर जांच सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने सोनौली कोतवाली का निरीक्षण किया। 
इस दौरान उन्होंने बताया कि सीमा पर सर्तकता के निर्देश दिए गए है। नेपाल से भाई चारे का रिस्ता रहा है। सोनौली सीमा हमेशा शांति रही है। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल के कोरोना कैंप का निरीक्षण कर मौजूद फार्मासिस्ट से यात्रियों के संबंध में जानकारी लिया।
इस मौके पर एसपी महराजगंज प्रदीप गुप्ता, सहायक कमांडेंट अनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्र, कोतवाल शशांक शेखर राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी बिजय चौरसिया

You missed