26 नवंबर को गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार होंगे

बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा पुराण कथाशिरोमणि श्याम बिहारी दुवे द्वारा वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ संपन्न कराने के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे।

बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ पर नवदंपति विवाह बंधन में बंधे बदायंू की सिविल लाइन निवासी मोनिका सक्सेना पुत्री अनिल कुमार सक्सेना का विवाह पीलीभीत के शिवनगर निवासी गौरव सक्सेना पुत्र श्याम मोहन सक्सेना के साथ हुआ। गायत्री परिजन अनिल प्रकाश गुप्ता, परिब्राजक सचिन देव, माया सक्सेना, शशि प्रजापति, पूनम अरोरा ने वेदमंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया।

बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ पर शाम को विराट दीपयज्ञ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों को झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ पर प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा को सजाने वाले गायत्री परिजन बरेली के नबाबगंज से आए बालक राम, राजस्थान के जयपुर जिले से आए तुलसी राम रावत को गायत्री मंत्र का पटाका पहनाकर सम्मानित किया गया।

बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ पर प्रातः संजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, संरक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोटर – निर्दोष शर्मा