बिल्सी। नगर के बदायूं रोड पर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेत्री ममता शाक्य के आवास पर आज गुरुवार को क्षेत्र की महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं के अधिकार एवं उनको उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। ममता शाक्य ने कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार की थी तब महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा था। जिससे महिलाएं घर पर ही अपना रोजगार मिल रहा था। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता, साईकिल, लैपटॉप के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाएं देकर किसान, नौजवान, व्यापारी एवं युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराएं गए। छात्राओं की पढ़ाई के लिए कन्या विद्या धन व बुजुर्गों के लिए समाजवादी पेंशन एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिलाओं के लिए 108 और मरीजों के लिए 102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा देने का कार्य अखिलेश सरकार ने किया। आज प्रदेश की भाजपा सरकार में बहन-बेटियाँ पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। हमे अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी। भाजपा द्वारा महिलाओं के सम्मान में दिए जाने वाले नारे सभी खोखले साबित हुए और कहा कि राजनीति में महिलाओं को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा। तभी वे आधी आवादी की समस्याओं का हल निकाल सकेंगी। इस मौके पर रितु शाक्य, शीतल, रंजना सिंह, कमला सागर, विमला मौर्य, गुड्डो देवी, महादेवी, राजवती, मुबीना बेगम, सोनम वार्ष्णेय, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।