कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के आंवला बदायूं मार्ग पर गांव दुगरैया के पास दो बाईकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कुंवर गांव थाने पर पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल सहित एक अन्य गंभीर रूप घायल हो गया ।
घटना मंगलवार देर शाम लगभग आठ बजे की है जहां पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल अकरम ड्यूटी समाप्त करके बदायूं के लिए जा रहे थे जहां सामने से आ रहे थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी महेश पाल पुत्र भूराराम की बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डाक्टरों ने सिपाही की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रैफर कर दिया ।

रिपोर्टर – तेजेन्द्र सागर

Как собака чувствует вашу беременность: Почему нам нужна семейная терапия: с Как микробиом