दिनांक 22 नवंबर 2021 को परशुराम चौक,बदायूँ पर भाजपा युवा मोर्चा के सिविल लाइन मण्डल अध्यक्ष सुयश जौहरी ने सदस्यता अभियान 2021 के अंतर्गत नगर में भव्य सदस्यता कैम्प लगा कर सैकड़ों नए सदस्य बनाये।

कैम्प का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता जी व जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता जी ने किया। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए चेयरमैन दीपमाला गोयल, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रमुख शैलेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक,महामंत्री दिग्गज गुप्ता, सहदेव सागर, रवि वाल्मीकि, शिवम सक्सेना, अगम तोमर, रचित बंसल, अनिरुद्ध राय एड., वैभव साहू आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।