गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञशाला तैयार, 24 नवंबर को होगा प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा को लोकार्पण
-नर्मदेश्वर महाकाल की 25 नवंबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा के लोकार्पण और नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रहीं हैं। गायत्री महायज्ञ के लिए यज्ञशाला का निर्माण हो चुका है।
जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को नर्मदेश्वर महाकाल की शोभा यात्रा और कलश यात्रा के बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पण्डया के द्वारा प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा का लोकार्पण औरविशेष संबोधन होगा। 25 नवंबर को नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण, रुद्राभिषेक, देवपूजन, गायत्री महायज्ञ और सायं को विराट दीपयज्ञ का आयोजन होगा। 26 नवंबर को विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव ने कहा कि गायत्री महायज्ञ के लिए यज्ञशाला को निर्माण हो चुका है। कलश यात्रा के लिए शक्तिकलशों को तैयार किया जा रहा है। माया सक्सेना, शिवंवदा, रजनी मिश्रा के नेतृत्व में बिरुआबाड़ी मंदिर से निकलेगी कलशयात्रा।
इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, सुरेंद्र नाथ शर्मा, डीपी सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ललतेश कुमार, शशि प्रजापति आदि तैयारियों में जुटे हैं।

रिपोर्ट – निर्दोष शर्मा