रिपोर्टर – विवेक गुप्ता

उझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकप बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले / बनाने वाले एवं अपराध पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनाँक 28.10.2021 को उ.नि. श्री सुशील पंवार मय हमराह का0 1907 अरमान द्वारा कस्वा उझानी में बिल्सी रोड़ पर स्थित काशीराम आवास सड़क पुख्ता से अभियुक्त गजेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम मानकपुर थाना उझानी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.सं. 449/21 धारा 3/25 A Act बनाम गजेन्द्र उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

गजेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम मानकपुर थाना उझानी जनपद बदायूँ

बरामदगीः-
एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 02 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ.नि. श्री सुशील पंवार थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।
  2. का0 1907 अरमान थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।