सिलहरी। पंडित हर नारायण सरस्वती विद्या मंदिर बगरैन में स्वयंसेवकों राष्ट्रीय भक्त का पाठ पढ़ाया जा रहा है यह सभी स्वयंसेवक राष्ट्रीय चिंतन के साथ-साथ रोजाना 4 घंटे शारीरिक अभ्यास भी करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वजीरगंज खंड की आईटीसी (प्राथमिक शिक्षा वर्ग) मे प्रतिभाग करने आए स्वयंसेवक सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे योग प्राणायाम दंड अभ्यास नियुद्ध के अतिरिक्त संघ की शाखा लगाना सीख रहे है । आर.एस.एस वर्ग के संदीप गर्ग कार्यवाह संजय प्रताप सर्व व्यवस्था प्रमुख रामप्रसाद वर्ग स्वास्थ्य प्रमुख आशुतोष मुख्य शिक्षक सूर्य प्रकाश शारीरिक प्रमुख वीरेंद्र पाल बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र सिंह वरिष्ठ स्वयंसेवक इन नए स्वयं सेवकों को संग रीति नीतियों से अवगत करा रहे हैं रोजाना चर्चा होती है कि आदर्श स्वयंसेवक कैसे बनाना हैं और उनकी राष्ट्र के प्रति क्या जवाबदेही है।विभाग प्रचारक प्रमोद जी ने इन्हें भारत माता की वैभवशाली अतीत से लेकर आधुनिक युग में भारत की स्थिति से अवगत कराया उन्होंने बताया कि भारत कि सभ्यता और संस्कृत के आगे दुनिया के तमाम देश नतमस्तक होते हैं। आज मां भारती को समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है अनुशासित नियम और संयमित जीवन जीना ही आदर्श स्वयंसेवक की पहचान है।