
कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के गांव कसेर निवासी श्रीपाल पुत्र थम्मन ने तहरीर देकर बताया है कि उनका 25 वर्षिय पुत्र अमित कुमार घर वालों को बिना बताए अब से दस दिन पहले घर से गायब हो गया परिवार वाले इधर उधर अपनी रिस्तेदारियों में ढूंढते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद श्रीपाल ने थाने तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है । जहां पिता श्रीपाल ने बताया है की अमित की दो वर्ष पहले शादी हो चुकी उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है परिवार वाले परेशान इधर उधर घूम रहे हैं






