महराजगंज: कोल्हुई कस्बे में चल रही बिजली कटौती से लोग आजिज आ गए हैं। रविवार की रात नाराज लोग विद्युत उपकेन्द्र पहुंच गए और विरोध जताया। चेतावनी दी कि अगर आपूर्ति सही नहीं की गई तो वृहद आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

व्यापार मंडल के लोगों ने विद्युत उपकेन्द्र पहुंचकर आक्रोश जताया। महामंत्री कृष्णाशंकर उपाध्याय ने फोन पर एक्सईएन व एसडीओ से वार्ता की लेकिन सटीक जवाब नहीं मिला। इस पर नाराजती जताते हुए लोगों ने स्थिति सही न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक रौनियार, उपाध्यक्ष रवि गौंड, पंकज जायसवाल, सतीश वर्मा संरक्षक राहुल शाह, वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक कसौधन संगठन मंत्री बैजनाथ वर्मा, ओमप्रकाश, नजरू खान, सैफ खान, शमीम खान, अरशद अंसारी, विनोद वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नौतनवां तहसील प्रभारी दीपक बनिया