मुजरिया-विकास क्षेत्र सहसवान के संविलियन विद्यालय गदनपुर में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए वाहवाही लूटी।
नारी सम्मान,महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के एआरपी राजन यादव व थानाध्यक्ष मुजरिया वी पी सिंह, शिवेंद्र भदौरिया ने मेधावी व पुरातन छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
महिला अभिभावकों व महिला रसोईयों को सम्मानित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया।महिला आरक्षी शीतल,ने हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए महिला हेल्पडेस्क के बारे में बताया।
आरती,राधा,अर्चना,काव्या,करपुरवा,संगीता,सहित दर्जनभर छात्राओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संजय वर्मा,रावेंद्र सिंह,कुलदीप,सत्यपाल, शीतला यादव,अंजू ,सरिता,इंदू यादव,सुरीति,आदि का विशेष सहयोग रहा।