नौतनवा:- आपको बता दे 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय ‘दोमुहानाघाट’ के प्रागण में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन बरजीत सिंह, कमान अधिकारी के नेतृत्व मैं किया गया।
जिसमें सेवा भारती संस्थान एवं एकल अभियान संस्थान की बहेनों द्वारा कैम्प के सभी जवानों को राखी बांधी और आरती उतार कर लम्बी उम्र की कामना की ।

सभी जवानों ने भी सभी बहेनो का मुंह मीठा करवाया और लम्बी उम्र के लिए मनोकामना की, राखी बांध कर अंत में राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में 66वीं वाहिनी के उप-कमान्डेंट पवन कुमार शर्मा, निरीक्षक परवीन कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, मुख्य आरक्षी सुधाकर बोमेरा, मुख्य आरक्षी अशोक सालगोत्रा, मुख्य आरक्षी वीरबहादुर, सिंह, सामान्य आरक्षी सौरभ पाण्डेय, सामान्य आरक्षी पंकज सिंह,सामान्य आरक्षी जलेंद्र दास, सामान्य आरक्षी श्रीमन्ता पाल, सामान्य आरक्षी विवेक कुमार एवं अन्य जवानों ने भाग लिया ।

नौतनवां तहसील प्रभारी दीपक बनिया