सहसवान (बदायूं)। सहसवान नगर के अकबराबाद चौराहे पर मंगलवार की देर शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर का अचानक बेयरिंग टूट गया, जिससे चलते ट्रैक्टर का पहिया निकलकर गिर गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में शादी समारोह का सामान लेकर लोग आ रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही अचानक बेयरिंग टूटने से पहिया निकल गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रुक गया। हादसे के समय चौराहे पर काफी भीड़ थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक साइड में खड़ा कराया, जिससे जाम की स्थिति न बने और आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रैक्टर की गति थोड़ी और तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि शादी के सीजन में वाहनों की समय-समय पर जांच जरूर कराएं।

You missed