बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बदायूं में कल रात शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के संगम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘वैविध्यम्’ का भव्य आयोजन किया गया, जो शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक पूरे जोश और उत्साह के साथ चला।

कार्यक्रम की शुरुआत बेहद मनमोहक और भक्तिमय गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद तो जैसे सितारों का मंच सज गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर छात्रों तक ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। हर प्रस्तुति में बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और DPS की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली साफ झलक रही थी।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में अभिभावकों की भारी भीड़ मौजूद रही और हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के निदेशक विवेक भारती जी ने मंच से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि DPS बदायूं का लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर उन्हें सितारा बनाना है और ‘वैविध्यम्’ उसी का प्रतीक है।

निश्चित ही DPS बदायूं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बदायूं में शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में सबसे आगे है।
प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने सभी का आभार व्यक्त किया..
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार प्रीतपाल सिंह जी निदेशक हरप्रीत सिंह मैनेजर ज्योति भारतीय जी वित्त निदेशक आशीष भारती जी आदि उपस्थित रहे

You missed