सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर टप्पा मलसई में बीमारी के चलते पांच भैंसों की मौत क्षेत्र में मच गया हड़कंप दो भैंसों की हालत गंभीर बनी हुई है।

तहसील सहसवान ग्राम पंचायत रसूलपुर टप्पा मलसई ब्लॉक दहगवां निवासी विशेष कुमार ने बताया बीमारी के चलते पांच भैंस चार अक्टूबर से आज तक खत्म हो चुकी है।

पीड़ित नें पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार में काफी रुपया खर्च किया आखिर में दहगवां पशुपालन विभाग की टीम 1962 ऐमबोयु के पद पर प्रताप सिंह ने बताया दो बार हम उपचार को आ चुके लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ है किस बीमारी के कारण भैंस किस बीमारी के चलते खत्म हुई है लिहाजा जिन भैंसों की हालत गंभीर है
उनको जिला बरेली पीआरबी पशु अस्पताल ले जाया जा रहा है रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कौन सी बीमारी के चलते और किस कारण भैंस खत्म हुई है इससे पहले कुछ नहीं बताया जा सकता

विशेष कुमार गरीब व्यक्ति है जिसने बीमारी के चलते अपने पास से 40 से ₹50000 रुपए भैंसों के उपचार में लगा दिए लेकिन फिर भी उसकी पांचो भैंस खत्म हो गई दो की हालत गंभीर बताई जा रही है
पीड़ित ने योगी सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।