सहसवान- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज सहसवान विकास खंड परिसर में 7 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

कार्यक्रम स्थल पर “विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान, विकास खंड स्तर पर 07 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर” का बड़ा बैनर लगाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर में विकास खंड से जुड़े सभी विभाग – कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, पंचायत, बाल विकास, पूर्ति विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड आदि के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा और पात्र लोगों के मौके पर ही फार्म भरवाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डीके भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, खंड विकास अधिकारी, सतीश चंद्र सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित समस्त विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।