सहसवान, बदायूं। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का परिचय दिया।

सोमवार को सहसवान ब्लॉक परिसर में उनकी माता स्वर्गीय शांति देवी जी की पुण्य स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के दौरान दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और देर शाम तक प्रसाद वितरण चलता रहा। हर वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि, “मेरी मां स्वर्गीय शांति देवी जी ने हमें हमेशा दूसरों की सेवा और मदद का पाठ पढ़ाया है। उनकी ही याद और आशीर्वाद से हर महीने इस भंडारे का आयोजन कराता हूं। जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”

उन्होंने कहा कि यह भंडारा प्रत्येक माह की इसी तिथि को आयोजित किया जाता है, जिसमें सैकड़ों गरीब, असहाय और आमजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह सिर्फ भंडारा नहीं, बल्कि मां के प्रति श्रद्धांजलि और जनता से जुड़ने का माध्यम है।

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में उनके सहयोगियों अंकित सक्सेना, तूफान सिंह, पुत्तन आजाद, अवडर शर्मा, हर्ष सोमानी, सौरभ गुप्ता, सत्येंद्र यादव, स्वराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।