सहसवान (बदायूं)। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के सेवाकाल और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को लेकर “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विकास क्षेत्र सहसवान स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कला प्रदर्शनी, पोस्टर, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव मौजूद रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कला प्रदर्शनी एवं पोस्टरों का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का 25 वर्ष का सेवाकाल सेवा और समर्पण का प्रतीक है और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती नीतू चौधरी, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहसवान, प्रमोद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सहाय बिन्द, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल यादव सहित क्षेत्र के कई प्रधानाचार्य, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।