शिक्षक दिवस के अवसर पर भी वेतन से वंचित रहे जनपद बदायूं के शिक्षक शासन की मनसा के अनुरूप प्राथमिक शिक्षकों का वेतन 31 जुलाई तक आहरित हो जाना चाहिए था लेकिन वित्त एवं लेखा अधिकारी बदायूं की लापरवाही और हठधर्मिता के चलते वेतन शिक्षक दिवस पर भी शिक्षकों को प्राप्त नहीं हो सका जबकि

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद बदायूँ का प्रतिनिधि मंडल दिनांक 24 अगस्त और 02 सितंबर को वित्त लेखाधिकारी (बेसिक) से इस सन्दर्भ मे वार्ता भी की गई थी जिसमें वित्त लेखाधिकारी ने आश्वासन दिया था वेतन समय पर आ जाएगा, उसके बाद भी इस बार वेतन समय पर देने मे लापरवाही बरती गई है।इसके चलते जनपद बदायूं के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक बैठक जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी के निवास पर हुई इसमें वित्त लेखा अधिकारी मुनीष कुमार श्रीवास्तव की कार्य प्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया गया और यह निर्णय लिया गया कि यदि अगले माह से यही क्रम दौहराया जाता है तो अगले माह दो तारीख को वित्त लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।