सहसवान- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठनकर्ता सुनील बंसल जी को पुनः भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर जिले भर में बधाई का दौर जारी है।

इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बंसल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

विक्रांत यादव ने कहा, “आदरणीय सुनील बंसल जी संगठन के मजबूत स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को दिशा दी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि बंसल जी का पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनना उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।