Oplus_131072

उझानी | वार्ष्णेय सभा उझानी की वार्षिक बैठक रविवार को समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री मोहन वार्ष्णेय के निवास, प्रेम मिल कंपाउंड पर संपन्न हुई।

बैठक में समाज को नई दिशा देने और नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले 3 वर्षों के लिए श्री ब्रज मोहन वार्ष्णेय को वार्ष्णेय सभा, उझानी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में ब्रज मोहन जी के अनुभव, समाज सेवा और मिलनसार व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि “समाज की एकता, युवाओं की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद” उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
विजय गोपाल वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, बादशाह वार्ष्णेय, निर्दोष वार्ष्णेय, पूरणमल वार्ष्णेय, वैष्णो गोपाल वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, रामू, निशांत वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, आदर्श वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, कैलाश वार्ष्णेय, विक्की वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, रॉबिन वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने नए अध्यक्ष को बधाई दी और समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।