सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर में गुरुवार को व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका बाजार में हुए इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धीगड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राहुल महेश्वरी को सहसवान व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया।

शपथ ग्रहण के बाद संबोधन में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धीगड़ा ने कहा कि व्यापारी समाज किसी एक जाति का समूह नहीं है। यह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में व्यापारी वर्ग हमेशा समाज और देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर व्यापार आयोग का गठन किया जाए।

नगर कार्यकारिणी में अमरीष बर्मा, गजेंद्र बॉबी, अताहुर रहमान और शमशुल हक अंसारी को उपाध्यक्ष, रिहान अंसारी को महामंत्री, फिरोज अंसारी को संयुक्त महामंत्री, श्याम प्रजापति और आशीष महेश्वरी को मंत्री तथा राजीव महेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। व्यापारी युवा संगठन में नदीमुल हक अंसारी अध्यक्ष, विनीत महेश्वरी महामंत्री, तनुज महेश्वरी उपाध्यक्ष, मोनिस हुसैन मंत्री तथा शरद असावा और रोहित महेश्वरी कोषाध्यक्ष चुने गए। तहसील स्तरीय कार्यकारिणी में आसिफ हुसैन को अध्यक्ष, रतन सोमानी को महामंत्री, शाहनवाज अंसारी और गुड्डू गोल मार्केट को उपाध्यक्ष, विष्णु महेश्वरी को मंत्री और विष्णु असावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रवि शंकर चौहान, अनवर खान, सौरभ गुप्ता, मुशर्रफ सलमानी, नितेश महेश्वरी, शब्बू अंसारी और विष्णु महेश्वरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन फिरोज अंसारी और मोनिस हुसैन ने किया। इस अवसर पर अकबराबाद मंडल से रजत महेश्वरी, आलोक महेश्वरी, अशिफ हुसैन, शिवम कुमार, पप्पू महेश्वरी, शाहरुख, अनुज महेश्वरी, अफरोज अंसारी, सोनू महेश्वरी, आरिफ अली, अशरफ हुसैन, वीरेश बाबू, जुनैद, रंजीत कुमार, पवन महेश्वरी, कौशल, अतुल, बिट्टू महेश्वरी और पिंटू वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

You missed

Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, e spesso finiamo su pagine personali che raccontano idee, esperienze e passioni. Capire come nascono merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche Il cervello Quando una pausa imprevista cambia la giornata, annotare pensieri e piccoli dettagli aiuta a dare forma a un blog personale, senza trasformarlo in un diario perfetto.