बदायूँ। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के गांव शेखपुरा में आज कादरचौक सीएससी द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर एक कैंप का आयोजन किया था जिसमें गांव के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया लेकिन गांव वालों ने टीका लगवाने से साफ इनकार कर दिया इस दौरान एएनएम सीमा शर्मा व अध्यापक सोमेश चंद्र ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम को बगैर टीकाकरण के ही गांव से वापस आना पड़ा और कोई भी ग्रामीण वैक्सीन लगवाने हो तैयार नहीं हुआ।

You missed