Oplus_131072

सहसवान नगर क्षेत्र में इन दिनों कुछ लोग फर्जी तरीके से पत्रकार बनकर घूम रहे हैं। इन लोगों ने अपनी बाइक और फोर व्हीलर गाड़ियों पर अवैध रूप से “PRESS” लिखवा रखा है और इसका इस्तेमाल आम जनता पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ये व्यक्ति अपने आप को विभिन्न थानों, चौकियों और सरकारी संस्थाओं से जुड़ा बताकर लोगों को धमकाते हैं। कहीं पहचान पत्र मांगने पर ये पत्रकारिता का हवाला देते हैं तो कहीं सरकारी विभागों का नाम लेकर रौब झाड़ते हैं।

स्थानीय लोगों और असली पत्रकारों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे फर्जी लोगों की वजह से वास्तविक पत्रकारों की छवि खराब हो रही है और जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और पत्रकारों ने कोतवाली पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके वाहनों से “PRESS” हटवाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे वाहनों को सीज करने की भी मांग की गई है ताकि पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे और आमजन को गुमराह होने से बचाया जा सके।

फिलहाल पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।