सहसवान क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में दादलाई रास्ते को लेकर ग्राम प्रधान द्वारा राजनीति के चलते रास्ते में शौचालय बनाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया जिसकी शिकायत पीड़ित चाहत ने उप जिलाधिकारी सहसवान से की है शिकायती पत्र में चाहत्रु पुत्र बलीदाद बाजपुर ने आरोप लगाया है की उनका परिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है उनके पीछे रास्ते में फरजाना पत्नी खुशी मोहब्बद ने रास्ते को ईंटों के चट्टे लगाकर बंद कर दिया है लेकिन फरजाना द्वारा कोतवाली पुलिस को गुमराह करके तरह-तरह की प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित को ही परेशान किया जा रहा है पीड़ित ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 151 में चाहत को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया यहां से उसकी जमानत हो गई लेकिन उसके बाद भी फरजाना द्वारा के तरह-तरह के मुकदमा लिखवाने की धमकी दी जा रही है जबकि मामला न्यायालय एवं राजस्व विभाग से संबंधित है उसके बावजूद भी फरजाना द्वारा अधिकारियों को गुमराह करके प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की है बरहाल मामला जांच के दायरे में है पीड़ित इस बात से परेशान है कोतवाली पुलिस के कांस्टेबल जाकर पीड़ित को न्याय दिलाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।