सहसवान, बदायूं। पर्यावरण संरक्षण और मातृ-शक्ति के सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के शक्तिकेंद्र नसरुल्लागंज स्थित प्राचीन गवाँ देवत मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए संकल्प लिया कि प्रत्येक पौधे को पेड़ बनने तक पूरी देखभाल की जाएगी।
इस अवसर पर नामित सभासद अबडर शर्मा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि धरती माँ और जन्म देने वाली माँ दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अभियान है। मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर भी पौधारोपण करने का आह्वान किया।
इस मौके पर नामित सभासद अबडर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, बूथ अध्यक्ष अबीर सक्सेना, मंडल महामंत्री देवेंद्र प्रजापति, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सौरभ वाल्मीकि, शक्तिकेंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रुबैद अख्तर, बूथ अध्यक्ष नीरज माहेश्वरी, बूथ अध्यक्ष गीता वाल्मीकि, विपिन वाल्मीकि, संजीव बाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शक्तिकेंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देना ही हमारा लक्ष्य है।